फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops stopped picketing

दूकानें बंद कर दिया धरना

Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shops stopped picketing
अपनी मांगों को लेकर जिला अस्पताल के सामने दवा एसोसिएशन के धरना में बोलते महामंत्री भानू सिंह।
जिला अस्पताल को गोराबाजार में स्थानांतरित किए जाने से नाराज दवा एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुुक्रवार को अपनी दूकानें बंद कर जिला अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर की आबादी करीब तीन लाख है। इसे ही ध्यान में रखकर पिछली सरकारों ने उच्चीकृत करने के लिए अच्छा दृष्टिकोण अपनाया था। 
विज्ञापन


कहा कि इस वर्तमान सरकार इस पुराने जिला अस्पताल को गोराबाजार स्थित सीएमओ परिसर में बने नए भवन में ले जाना चाहती है। इससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पुराना जिला अस्पताल मिश्र बाजार में होने के चलते मरीजों को स्टेशन और बस अड्डों से उतरकर आने में काफी सहूलियत होती है।
विज्ञापन


कहा कि जिला अस्पताल के यहां चले जाने के बाद अब मरीजों को गोराबाजार पहुुंचने के लिए रात में आटो और रिक्शा मिलना तो दूर पैदल पहुंचने में काफी समय लग जाएगा। सबसे अधिक दिक्कत तो दुघर्टना ग्रस्त मरीजों को उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में पांच से दस हजार की आबादी पर आम जनों के स्वास्थ्य सुुरक्षा की दृष्टि से सरकारी अस्पताल मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हजारों की आबादी वाले क्षेत्र से अस्पताल को शहर के बाहर ले जाना आमजनों के साथ अत्याचार ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के चले जाने से निजी मेडिकल स्टोर के संचालकों की रोजी-रोटी पर भी आफत आ जाएगी। इस मौके पर सैफुद्दीन सिद्दीकी, भानू सिंह, नदीम, अब्बास, महेंद्र सिंह, कमालूद्दीन, राजू, अनुभव कुमार, रहीस आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed