फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shops opening even in weekend lockdown

वीकेंड लॉकडाउन में भी खुल रही दुकानें

Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shops opening even in weekend lockdown
कोरोना महामारी को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन लागू है लेकिन इसका असर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखाई दे रहा है। सरकार की ओर से जारी बंदी के बावजूद जगह जगह दुकानें खुल रही। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर में वीकेंड लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने खड़े होकर सामान की बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन भी पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है। नगर में इन दिनों लोगों के चेहरे से मास्क भी गायब हैं। लोग बेखौफ बिना मास्क के सरकार की ओर से जारी निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे है। मालूम हो कि संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। नये स्ट्रेन के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नगर सहित ग्रामीण अंचलों में खुल रही दुकानों एवं बिना मतलब तफरी करने वालों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। लॉकडाउन का पालन बहुत से दुकानदार पूरी ईमानदारी से कर भी रहे हैं लेकिन कुछ अभी भी मानने को तैयार नहीं। नगर के कस्बा बाजार में चाउमीन बर्गर आदि सहित कपड़े चूड़ी इलेक्ट्रानिक पेंट सीमेंट गिट्टी फोटो स्टेट की दुकान तक खुली रही हैं और लोग भी यहां जा कर कुछ खरीदने से परहेज नहीं कर रहे है। ऐसे में सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया कदम कितना कारगर साबित होगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed