फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shivratri

कलयुग में भगवान शिव की साधना कृपा बरसाने वाली

Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
shivratri
जखनिया। शिवलिंग का पूजन करने वाले साधकों पर हमेशा शिव की कृपा बरसती है। कलियुग में भगवान शिव की साधना कृपा बरसाने वाली है। भगवान भोलेनाथ जो सच्चे मन से अर्पित किए गए महज एक लोटा जल से ही खुश हो जाते हैं, उनका पूजन-अर्चन करने से महाशिवरात्रि पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह बातें सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर महाशिवरात्रि के अवसर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाकर आयोजित विशेष पूजन-अर्चन एवं अनुष्ठान के दौरान जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने कही। स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने कहा कि शिव महापुराण के अनुसार पार्थिव पूजा से तत्क्षण कलत्र पुत्रादि धन धान्य को प्रदान करती है। इस पूजा से अकाल मृत्यु का भी भय दूर हो जाता है। सिद्धपीठ पर महाशिवरात्रि पर्व पर मिट्टी के लगभग सवा लाख पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी के शिवलिंग) बनाकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाता है। महाशिवरात्रि की रात्रिपर्यंत चारो पहर हुए इस विशेष अनुष्ठान के लिए आचार्य पंडित सुरेश त्रिपाठी के आचार्यत्व में काशी से आए प्रकांड वैदिक विद्वानों द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्य किया गया। समूचा सिद्धपीठ मंत्रोच्चार से गूंज उठा। रात्रि के चारों प्रहर विधि-विधान से हरिहरात्मक पूजन, पार्थिव शिवलिंग आर्चन के साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed