फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shivpal came in support of Azam Khan

Ghazipur News: आजम खां के समर्थन में आए शिवपाल

Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shivpal came in support of Azam Khan
गाजीपुर/खानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आजम खां के समर्थन में नजर आए। उन्होंने कहा कि आजम खां दूसरे धर्म से आते हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। इंडिया गठन से भाजपा घबरा गई है। इसी कारण अनाप शनाप फैसले और बयानबाजी कर रही है। वह बृहस्पतिवार को वाराणसी से बलिया जाते समय सिधौना बाजार में जिला पंचायत सदस्य कमलेश राय साहब के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इंडिया के गठबंधन में फूट पर कहा कहा कि कोई फूट नहीं है, यह अफवाह भाजपा के नेताओं द्वारा फैलाई जा रही है। गठबंधन में फूट का प्रयास किया जा रहा है। सभी छोटे बड़े दलों के नेताओं को छोटे-छोटे मुद्दे को छोड़कर देशहित में एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जवाब देना होगा, यही एक मौका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024 में होने वाला लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। यह दौर संघर्ष का है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। देश के लोकतंत्र, संविधान,देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बचाने की जरूरत है। समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष कर जनता को तानाशाही ताकतों से मुक्ति दिलाने का काम किया है। इसके बाद उन्होंने सिधौना बाजार स्थित पूर्वांचल के गांधी दादा रामकरन यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव ठाकुर,पूर्व एमएलसी विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव, कमलेश यादव, हरिदास यादव आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सपा जिलाध्य़क्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर चौकियां चट्टी पर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक जै किशन साहू, तहसीन अहमद,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, अनिल यादव, बांबी चौधरी, राकेश यादव पवन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed