{"_id":"572cdd734f1c1bb9305cd0b3","slug":"shivam-in-tenth-and-twelfth-in-the-sense-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं में शिवम और बारहवीं में एंद्री श्री अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं में शिवम और बारहवीं में एंद्री श्री अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 06 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में अव्वल आने पर मिठाई खिलाते परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी एवं आईसीएसई की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार की शाम घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के अनुसार दसवीं में जहां बालकों ने बाजी मारी, वहीं बारहवीं में बालिका को परचम लहराने का गौरव हासिल हुआ। परीक्षा में सफलता पाते ही छात्र खुशी से झूम उठे।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा के परिणाम आज दिन में तीन बजे के बाद घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम को लेकर संबंधित कक्षाओं के छात्रों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। तीन बजे के बाद नतीजा घोषित होने पर परीक्षा में कामयाबी पाने वाले छात्र खुशी से झूम उठे। सफल छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कक्षा दस में सेंट जांस स्कूल के 99 प्रतिशत छात्र उतीर्ण रहे। इस कक्षा में शिवम अग्रवाल 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे।
प्रांजल को 95, आफरीन फातिमा और अंकुर राय को 94.5 एवं 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा ऐश्वर्य शेखर को 94, शुभम सिंह 93 एवं पंकज गुप्ता को 93 प्रतिशत अंक मिले। बारहवीं कक्षा में सेंट जांस स्कूल के 91 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की। बारहवीं कक्षा में विद्यालय की एंद्री श्री ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल होने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा चैतन्य निगम 92, विवेक राय को 93.8 एवं आशीष द्विवेदी को 90.8 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन
वाणिज्य वर्ग में आयूष कुमार श्रीवास्तव 90.2, आंचल को 89 तथा प्रकृति सिंह को 84 फीसदी अंक प्राप्त हुए। परीक्षा में कामयाबी पाने वाले छात्रों के घर जश्न का माहौल रहा। परिजनों ने मेधावियों का इस कामयाबी पर मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। मेधावियों को बधाई देने का सिलसिला रात तक बना रहा।