फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shivam in tenth and twelfth in the sense Topper

दसवीं में शिवम और बारहवीं में एंद्री श्री अव्वल

Fri, 06 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shivam in tenth and twelfth in the sense Topper
परीक्षा में अव्वल आने पर मिठाई खिलाते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
आईएससी एवं आईसीएसई की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार की शाम घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के अनुसार दसवीं में जहां बालकों ने बाजी मारी, वहीं बारहवीं में बालिका को परचम लहराने का गौरव हासिल हुआ। परीक्षा में सफलता पाते ही छात्र खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा के परिणाम आज दिन में तीन बजे के बाद घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम को लेकर संबंधित कक्षाओं के छात्रों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। तीन बजे के बाद नतीजा घोषित होने पर परीक्षा में कामयाबी पाने वाले छात्र खुशी से झूम उठे। सफल छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कक्षा दस में सेंट जांस स्कूल के 99 प्रतिशत छात्र उतीर्ण रहे। इस कक्षा में शिवम अग्रवाल 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे।
विज्ञापन


प्रांजल को 95, आफरीन फातिमा और अंकुर राय को 94.5 एवं 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा ऐश्वर्य शेखर को 94, शुभम सिंह 93 एवं पंकज गुप्ता को 93 प्रतिशत अंक मिले। बारहवीं कक्षा में सेंट जांस स्कूल के 91 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की। बारहवीं कक्षा में विद्यालय की एंद्री श्री ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल होने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा चैतन्य निगम 92, विवेक राय को 93.8 एवं आशीष द्विवेदी को 90.8 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य वर्ग में आयूष कुमार श्रीवास्तव 90.2, आंचल को 89 तथा प्रकृति सिंह को 84 फीसदी अंक प्राप्त हुए। परीक्षा में कामयाबी पाने वाले छात्रों के घर जश्न का माहौल रहा। परिजनों ने मेधावियों का इस कामयाबी पर मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। मेधावियों को बधाई देने का सिलसिला रात तक बना रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed