फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shishir reached Slovakia from Kyiv, happiness in family

कीव से स्लोवाकिया पहुंचा शिशिर, परिजनों में खुशी

Fri, 04 Mar 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shishir reached Slovakia from Kyiv, happiness in family
दुल्लहपुर के देवा गांव निवासी युक्रेन में फंसे छात्र शिशिर पांडेय स्लोवाकिया पहुँचे। - फोटो : GHAZIPUR
यूक्रेन पर रूस के हमले और दोनों देशों में युद्ध के बीच वहां फंसे देवा गांव निवासी मेडिकल के छात्र शिशिर पांडेय के परिजनों को बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। शिशिर कीव से स्लोवाकिया में अली बाबा होटल में पहुंचा। जहां से उसने परिजनों को फोटो भेज कर बताया कि भारतीय दूतावासा द्वार बस से यहां पहुंचा गया हैं। होटल में ठहरे हैं। हमारे साथ पांच अन्य छात्र भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

दुल्लहपुर क्षेत्र के देवा गांव निवासी शिशिर पांडेय पुत्र सुभाषचंद्र पाण्डेय यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित ओओ बोगो मेलेट नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस पांचवें वर्ष के छात्र है। यहां पर एमबीबीएस का कोर्स छह साल का होता है। जिसमें एमडी हो जाती है। यूक्रेन में चल रहे घटनाक्रम के बीच उनके साथ के सैकड़ों भारतीय छात्र देश लौटने के लिए जदोजहद कर रहे हैं। मां मेघना पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील करते हुए कहा कि पुत्र सहित जितने भी भारत के लोग वहां फंसे हैं सबको कुशल वापस लाएं। शिशिर पांडेय सुभाष पांडे के सबसे बड़े पुत्र हैं उनसे छोटे उनकी बहन शुभ्रा पांडेय वाराणसी में रहकर तैयारी कर रही है। जबकि छोटा भाई शरद पांडेय घर पर रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed