फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sherpuria's initiative expected to provide relief to the victims of erosion

शेरपुरिया की पहल से कटान पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद

Wed, 17 Nov 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sherpuria's initiative expected to provide relief to the victims of erosion
शेरपुर और सेमरा में गंगा कटान से पीड़ितों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। गंगा कटान संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोशल एंटरप्रेन्योर संजय राय शेरपुरिया के नेतृत्व में लखनऊ में जल संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने गंगा कटान की विभीषिका से मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

सेमरा से लेकर मुबारकपुर तक कुल 8 किमी के क्षेत्र में लोग गंगा कटान से पीड़ित हैं। इस इलाके में हुई कटान से कुल 500 परिवार विस्थापित हुए है। हर साल सैकडों एकड़ कृषि भूमि भी कटान से प्रभावित होती है। सेमरा कटान की समस्या हर साल बाढ़ के सीजन में विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

संजय राय शेरपुरिया ने पिछले दिनों जन सहभागिता से जन सहयोग का आह्वाहन देते हुए सेमरा और शेरपुर के लोगों को लोकतांत्रिक तरिके से अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शेरपुर और सेमरा में कटान की समस्या को लेकर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री डा. महेंद्र सिंह को पत्र लिखा था। उसी कड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने भरोसा कि जल्द ही इस बाबत सरकार की ओर से पहल कर कटान पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed