{"_id":"651b0528ce80271912075ee4","slug":"she-was-unhappy-with-the-marriage-without-her-consent-and-got-her-lover-to-kill-her-husband-ghazipur-news-c-20-1-vns1027-378724-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बगैर मर्जी के विवाह से खफा थी, प्रेमी से कराई थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बगैर मर्जी के विवाह से खफा थी, प्रेमी से कराई थी पति की हत्या
विज्ञापन
बगैर मर्जी के विवाह से खफा थी, प्रेमी से कराई थी पति की हत्याव्यापारी स्वतंत्र भारती की हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा
मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दे रही है दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी व्यापारी स्वतंत्र भारती की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी और उसके साथियों से मिलकर करवाई थी। वजह बिना इच्छा उसकी शादी व्यापारी से हुई थी, जबकि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक की पत्नी और दो हत्यारोपियों को धर-दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 29 सितंबर की शाम मोबाइल दुकानदार व्यापारी स्वतंत्र भारती की बाइक सवार हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घटना स्थल के आस-पास काम कर रही महिलाओं से बातचीत और पूछताछ में हत्यारोपियों हुलिया और पोशाक की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने जब हत्याकांड की कड़ी जोड़नी शुरू की तो मृतक की पत्नी के हत्याकांड में शामिल होने की जानकारी मिली।
इसके बाद मृतक और उसकी पत्नी का मोबाइल खंगाला गया तो वारदात की परत दर परत खुलती चली गई। एसपी ने बताया कि मृतक स्वतंत्र भारती का विवाह मार्च माह में कंचन गिरी से हुई थी। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि वह वीरु से प्रेम करती थी।
विज्ञापन
शादी मृतक स्वतंत्र भारती से मेरी मर्जी के खिलाफ हुई थी। मैं वीरू के साथ रहना चाहती थी। ऐसे में रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी वीरू और उसके साथियों गोविंद एवं गामा के साथ मिलकर साजिश करके पति स्वतंत्र भारती की गोली मरवाकर हत्या करवा दी थी।
खानपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दिनौरा तिराहा मृतक की पत्नी कंचन गिरी, आरोपी नंदगंज थाना के डिहिया गांव निवासी गोविंद यादव और हकीमपुर सोंथी निवासी गामा बिंद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो तमंचा, दो कारतूस और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया। जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी वीरू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।