फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sharpen the movement by building a black band

काली पट्टी बांधकर आंदोलन तेज किया

Fri, 28 Jul 2017 11:01 PM IST
gazipur
gazipur Updated Fri, 28 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sharpen the movement by building a black band
विकास भवन में शिक्षक शिक्षामित्र संघ के धरना में बोलती प्रियंका सिंह।
शिक्षामित्रों न अपनी आस्तीन चढ़ा ली है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षामित्रों ने विकास भवन परिसर में चल रहा धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रखा। शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मौन रहकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन को धार देने का काम किया गया। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। उधर सैदपुर तहसील के भीमापार में शिक्षामित्रों ने प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी कर शिक्षकों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने कहा कि यह धरना शिक्षामित्रों की अंतिम लड़ाई तक जारी रहेगा। शिक्षामित्रों का आह्वान करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं है जनपद के सभी शिक्षामित्र अपनी अंतिम लड़ाई के आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके। प्रियंका सिंह ने कहा कि संकट की घड़ी में हमें हताश नहीं होना है। लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। माया साहू ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य बनाए रखें। सभी संगठन हमारे साथ मिलकर धरना में सहयोग दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस लड़ाई में संगठन आपके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


बीटीसी जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने कह कि आप की लड़ाई में मेरा संगठन तन-मन धन से सहयोग करने के लिए तैयार रहेगा। इस मौके पर जितेंद्र यादव, दुर्गेश प्रताप, मंजय, प्रमोद उपाध्याय, भगवती, पवन गुप्ता, श्याम तिवारी, वीरेंद्र यादव, राजीव कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, अमित यादव, दिनेश चंद्र, मनोज, प्रीतम, मनोज, अरविंद आदि मौजूद रहे। भीमापार संवाददाता के अनुसार नाराज शिक्षामित्रों ने सादात विकास खंड के भीमापार, मंगारी, मई न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में        जाकर        तालाबंदी कर तैनात शिक्षकों से सहयोग मांगा। इस मौके पर दशरथ राम, प्रतिभा सिंह, पूनम देवी, रेखा पांडेय, गीता राजभर,  दीनदयाल यादव, दीपक राम, योगेंदर राम, र    िंकू सिंह,  प्रतिभा सिंह आदि          मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed