फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shankar Singh elected as President and Vinod Chaturvedi as Senior Vice President

Ghazipur News: शंकर सिंह अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद चतुर्वेदी निर्वाचित

Wed, 24 Jan 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shankar Singh elected as President and Vinod Chaturvedi as Senior Vice President
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वर्ष 2024 के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को बार के सभागार में आयोजित किया गया। चार पदों के लिए कराए गए मतदान में कुल 191 अधिवक्ता मतदाताओं में 183 ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम नारायण कुशवाहा ने बताया कि मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर शंकर सिंह यादव 112 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

विनोद कुमार चौबे को 70 मत मिले। जबकि एक मत अवैध रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चतुर्वेदी 118 मत पाकर विजयी हुए। जबकि बालकरन राम को 64 मत मिले। एक मत अवैध रहा। महासचिव पद पर रामअवध राम 106 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा को 77 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश सिंह यादव 94 मत पाकर विजयी घोषित हुए। मदन सिंह कुशवाहा को 86 मत मिले। तीन मत अवैध रहे। उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों में दस वर्ष से उपर के उपाध्यक्ष के दो पदों पर धनंजय पांडेय, मनीष कुमार पांडेय एवं दस वर्ष से नीचे उपाध्यक्ष के एक पद पर लव कुमार राय, सह सचिव के तीन पद प्रशासन पर संतोष कुमार मौर्य, प्रकाशन अनुराग लाल श्रीवास्तव तथा सह सचिव पुस्तकालय के पद पर रामविलास राम निर्विरोध निर्वाचित हुए। बताया कि 15 वर्ष से अधिक कार्यकारिणी के सदस्यों में विरेंद्र राम, विरेंद्र कुमार चौबे, कुतुबुद्दीन खां, अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार शामिल हैं। जबकि 15 वर्ष से नीचे की कार्यकारिणी के सदस्यों में मीता सिंह, करुणानिधि चक्रवर्ती, राजेश यादव, शोभनाथ सिंह यादव, दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उप चुनाव अधिकारी के रूप में सुरेंद्रनाथ सिंह एवं परितोष तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed