फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shahar ke mukhy maargon ko sainitaij karaegee nagar paalika

रविवार को शहर के मुख्य मार्गों को सैनिटाइज कराएगी नगर पालिका

Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
shahar ke mukhy maargon ko sainitaij karaegee nagar paalika
गाजीपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नगर पालिकापरिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन का कार्य चल रहा है। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को नगर के आठ वार्डों काशीराम नगर, स्वामी विवेकानंद, लाल बहादुर शास्त्री नगर, डा. अम्बेडकर नगर, डॉ. राही मासूम रजा, वीर अब्दुल हमीद नगर, डॉ. अब्दुल कलाम नगर एवं नूरुद्दीनपुरा में वहां के सभासदों की देख-रेख में सेनेटाइजेशन का कार्य घर-घर कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश में प्रत्येक रविवार को घोषित लॉकडाउन के दृष्टिगत नगर पालिका परिषदगाजीपुर द्वारा गाजीपुर शहर के मुख्य मार्गों पर बड़ी गाड़ियों से सेनेटाइजेशन का कार्य रविवार को कराया जाएगा, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल हो सके। उन्होंने सभी लोगों से सावधान एवं सतर्क रहने के साथ ही घर से बाहर न निकलने का सुझाव देते हुए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने लोगों से कोरोना महामारी के बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed