{"_id":"588e30524f1c1b2d3de8057c","slug":"shadab-has-the-power-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादाब ने किया शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादाब ने किया शक्ति प्रदर्शन
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सपा का टिकट न मिलने से नाराज बहादुरगंज में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकालती पूर्व मंत्री शादाब फातिमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में महिला बाल कल्याण राज्यमंत्री रह चुकीं सैय्यदा शादाब फातिमा ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर शक्ति प्रदर्शन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव में निष्ठा रखने की सजा मिली है। हमेशा ही पार्टी और क्षेत्र के विकास का काम काम करने के बाद भी पार्टी की ओर से टिकट काट दिया गया। कहा कि नेताजी के परिवार की लड़ाई में मैंने नेताजी का साथ दिया। अब जनता के बीच आई हूं। वजह जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है। कहा कि जहूराबाद विधानसभा में वर्ष 2012 में जब आई तो सड़कें दिखाई नहीं दे रही थीं। अपने कार्यकाल के दौरान 12 पुलों का निर्माण कराया।
कासिमाबाद से कठवामोड़, सिधागरघाट और बहादुरगंज से यूसुफपुर तक सड़क बनवाई। क्षेत्र की सबसे पुरानी मांग कासिमाबाद को तहसील बनवाने का काम कराया। विकास के वे सभी काम किए जो विधान सभा क्षेत्र में आवश्यक थे, सभी काम विकास पुरुष शिवपाल यादव के प्रयास और सहयोग से संभव हुए। कहा कि जब परिवार में विवाद हुआ तो उन्होंने मुलायम सिंह का साथ दिया और यही नतीजा रहा कि टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन
दर्जनों वाहनों के साथ बाइक और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला बहादुरगंज से लेकर कासिमाबाद, गंगौली, बाराचवर, ताजपुर डेहमा तक दिखाई देता रहा। समर्थकों ने अपने प्रिय नेता का जगह-जगह फूल और मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बृजभान सिंह बघेल, असलम हुसैन, विजाधर यादव, रामदरश यादव, जयराम यादव, चंद्रमा यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, मसूद अंसारी, असद उर्फ लालू, राजेंद्र यादव, श्यामदेव यादव, नंदलाल यादव, मुश्ताक अंसारी, धर्मेद्र यादव, मनोज यादव, मिनहाज अंसारी, सदरे आलम, उमेश सिंह, सुरेंद्र आदि रहे।