फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sexual assaulted girl child kidnapped from her home admitted in hospital in serious condition in ghazipur up

यूपी: घर से बच्ची को अगवाकर दरिंदगी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती मासूम

Sat, 20 Feb 2021 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sexual assaulted girl child kidnapped from her home admitted in hospital in serious condition in ghazipur up
demo pic

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पड़ित बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं अस्पताल पहुंचकर एसपी ने घटना की जानकारी ली है। साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसरा, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बच्ची देर शाम अपने घर पर अकेली थी। जबकि परिवार के सदस्य किसी काम से कहीं गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर पड़ोस का एक युवक घर पहुंच गया और बच्ची को जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस दौरान युवक ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद फरार हो गया। इधर रोते-बिलखते घर पहुंची मासूम ने मां को आपबीती बताई।

मासूम से इस तरह की घटना होने की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता को उपचार के लिए परिजनों संग मिर्जापुर पीएचसी भेज दिया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।

इधर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ने पीड़िता का हाल जानने के साथ परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। साथ ही मातहतों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस संबंध में एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed