{"_id":"6a1c73e27cea76326d0fb8a0","slug":"sevrais-vijay-gupta-will-spread-his-acting-magic-in-bobby-deols-film-bandar-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-153414-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सेवराई के विजय गुप्ता बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ में बिखेरेंगे अभिनय का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सेवराई के विजय गुप्ता बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ में बिखेरेंगे अभिनय का जादू
विज्ञापन
अभिनेता बॉबी देओल के साथ नवली के विजय गुप्ता। स्रोत- परिजन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के नवली गांव निवासी अभिनेता विजय गुप्ता जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनके पैतृक गांव और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
विजय गुप्ता ने फोन पर बताया कि इस फिल्म में उन्होंने एक ‘साइलेंट मैन’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। कहानी में कुछ लोग उन्हें झूठे आरोप में फंसाकर जेल भेज देते हैं, जिसके बाद वह पूरी तरह खामोश हो जाते हैं। फिल्म के अंत में मुख्य अभिनेता बॉबी देओल का किरदार भी उनके इस मौन व्यक्तित्व से गहराई से प्रभावित होता है। कोलकाता से पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय ने वहीं से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और करीब 13 वर्षों तक थिएटर (रंगमंच) किया। इसके बाद वह मुंबई पहुंचे, जहां प्रसिद्ध रंगकर्मी मकरंद देशपांडे के साथ काम करने के बाद उनके फिल्मी करियर को नई दिशा मिली।
विजय अब तक अब तक छप्पन, सरकार, सत्याग्रह, मांझी-द माउंटेन मैन और जॉली एलएलबी जैसी कई चर्चित फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना पा चुकी उनकी फिल्म बंदर आगामी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।