फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven people jumped in Ganga river ghazipur save each other teenager missing

UP: एक-दूसरे को बचाने के लिए गंगा में कूदे सात लोग..., मची चीख-पुकार, किशोर लापता; पूजा-पाठ करने आया था परिवार

Wed, 19 Mar 2025 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 07:13 PM IST
सार

गाजीपुर के गौसपुर गंगा घाट पर एक परिवार पूजा-पाठ के लिए जुटा था। इसी दाैरान एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक कुल सात लोग गंगा में कूद गए।

विज्ञापन
Seven people jumped in Ganga river ghazipur save each other teenager missing
गौसपुर गंगा घाट के पास जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गंगा घाट पर बुधवार को पूजा-पाठ करने गए एक परिवार के लोग नहाने लगे। रिश्तेदारी में आए एक युवक को डूबता देख एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गंगा में कूद गए।

विज्ञापन




मल्लाहों और वाराणसी से आए एक व्यक्ति ने सात लोगों को तो बचा लिया। जबकि एक किशोर गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों एवं मल्लाहों की मदद से शाम तक किशोर के तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


नोनहरा थाना क्षेत्र के बेलपथार गांव निवासी उपेंद्र शर्मा चार भाइयों के साथ मध्य प्रदेश के भोपाल में फर्नीचर की दुकान का संचालन करते हैं। छोटे भाई शैलेंद्र की पुत्री का पूजा-पाठ करने के लिए परिवार के सभी सदस्य 11 मार्च गांव आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Seven people jumped in Ganga river ghazipur save each other teenager missing
इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
बीते 18 मार्च को घर पर हरीकीर्तन और सुंदरकांड का पाठ था। सुबह परिवार के अन्य सदस्य और वाराणसी से आए साथी सुरेंद्र यादव के साथ गौसपुर गंगा घाट उपेंद्र शर्मा पहुंचे। वहां पूजा-पाठ की तैयारी चल रही थी। 

इसी दाैरान छोटे भाई का फुफेरा साला अंकित नहाते समय डूबने लगा। यह देख उपेंद्र शर्मा का पुत्र रौनक (15) उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गया। दोनों को डूबता देख शैलेंद्र भी बचाने के चक्कर में गंगा में कूद गया और डूबने लगा। 

तीनों को डूबता देख शैलेंद्र की साली प्रिया, बड़ा भाई उपेंद्र शर्मा और परिवार के सुधीर, कन्हैया और प्रीत कूद गए। इन सभी को डूबता देख घाट पर मौजूद मल्लाह और वाराणसी से आए सुरेंद्र यादव ने भी गंगा में छलांग लगा दी। 

सुरेंद्र यादव ने उपेंद्र शर्मा, प्रीत और प्रिया को बचा लिया। जबकि मल्लाहों ने अंकित, शैलेंद्र, सुधीर और कन्हैया को बचाकर पानी से बाहर निकाला। जबकि रौनक का पता नहीं चल सका। इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और अधिक पानी पीने से अचेत पड़े उपेंद्र शर्मा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी। 

मुहम्मदाबाद कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि मल्लाहों ने परिवार के अन्य सदस्यों को तो बचा लिया, लेकिन रौनक डूब गया। उसकी तलाश का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed