फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven passengers caught while traveling in women's coach

Ghazipur News: महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गए सात यात्री

Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seven passengers caught while traveling in women's coach
बारा। रेलवे पुलिस की ओर से बक्सर-दिलदारनगर रेलखंड पर अभियान चलाते हुए विभिन्न ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गए सात यात्रियों को कार्रवाई के लिए आरा कोर्ट भेज दिया गया। वहीं यात्रियों से पैसा लेते हुए कुछ किन्नरों को पकड़ा गया, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की ओर से ट्रेन में सफर के दौरान किन्नरों के जरिए जबरदस्ती पैसे वसूले जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। विशेष टीम का गठन करते हुए एक साथ कई ट्रेनों में छापेमारी की गई। मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर महिला कोच में यात्रा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सात यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट आरा भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed