{"_id":"69f3b0f122c7406fc70fb343","slug":"seven-huts-reduced-to-ashes-six-goats-die-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-151606-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सात झोपड़ियां राख छह बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सात झोपड़ियां राख छह बकरियों की मौत
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के गाई में बुधवार की रात सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। तेज हवा चलने के बाद एक के बाद एक झोपड़ी में आग लगती चली गई। लेखपाल उपेंद्र यादव ने बताया कि क्षति का आकलन रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेज दिया गया है। गाई निवासी सुनील राम, मनोज कुमार, हरेंद्र राम, सर्वानन्द, रामबदन, रविंद्र, विनोद, योगेंद्र राम की झोपड़ियां आग से जल गईं।
छह बकरियां भी जलकर मर गईं। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, बिस्तर, ईंधन, चौकी, साइकिल, पशुओं का चारा आदि स्वाहा हो गया। फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी अगलगी की घटना के छह घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ितों ने गांव के दो लोगो के पर लापरवाहीपूर्वक पराली जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।