फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven candidates were taking exam with mobile, case

मोबाइल लेकर परीक्षा दे रहे थे सात परीक्षार्थी, दर्ज हो ग.या मुकदमा

Wed, 26 Feb 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates were taking exam with mobile, case
विरनो क्षेत्र में एक इंटर कालेज पर गणित की परीक्षा के दौरान चेकिंग करते जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा नकल पर नकेल लगाने के सारे इंतजाम किए गए हैं, बावजूद परीक्षार्थी और नकल माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। जमानिया तहसील क्षेत्र के टियरी इंटर कालेज में मंगलवार को मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद भी कई छात्र मोबाइल लेकर कक्ष में प्रवेश कर गए। यहां चेकिंग करने पहुंची सचल दस्ते की टीम ने सात छात्रों को मोबाइल रखकर परीक्षा देते पकड़ा और सभी को रस्टीकेट कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सभी परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 71198 छात्र पंजीकृत थे। 15772 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो ग्रामीण इलाके में अब भी कई केंद्रों पर नकल कराई जा रही है। कुछ जगह रात में ही कापियों को गोपनीय तरीके से हल किया जा रहा है, तो कुछ जगह परीक्षा खत्म होने के बाद हल कापियां लगा दी जा रही हैं। इतना ही नहीं कई जगह सीसीटीवी कैमरे कुछ समय के लिए बंद कर दिए जा रहे हैं, तो कुछ जगह वायस रिकार्डर काम नहीं कर रहा है। ऐसे कई मामले अधिकारियों के निरीक्षण में सामने आए हैं और उन केंद्र व्यवस्थापकों को कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को कुल सात परीक्षार्थियों को सचल दस्ते की टीम ने मोबाइल रखकर परीक्षा देते पकड़ा और सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। क्षेत्र के तियरी गांव स्थित जनता इंटर कालेज में दिलदारनगर स्थित एसकेबीएम इंटर कालेज का सेंटर गया है। मंगलवार को प्रथम पाली में इंटर एग्रीकल्चर और हाईस्कूल गणित की परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान सचल दस्ते की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने परीक्षार्थियों को एक-एक कर चेक किया, तो इंटर में मोहित और हरिनारायण वर्मा के साथ ही हाईस्कूल में दीनदयाल कुमार, अनीश अंसारी, अर्सलान खाँ, अमजद अली के पास से मोबाइल पकड़ा गया। इसके साथ स्टेशन बाजार स्थित अमर शहीद इंटर कालेज से भी हाईस्कूल गणित के परीक्षा में एक परीक्षार्थी रोशन सिंह मोबाइल के साथ पकड़ा गया। टीम ने सभी मोबाइल को पुलिस को सौंप दिया और केंद्र व्यवस्थापक को छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद सभी परीक्षार्थी कोतवाली पहुंचे। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक प्रवीन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है। देवकली संवाददाता के मुताबिक हनुमान सिंह इंटर कालेज सोन्हुली हाईस्कूल प्रथम पाली गणित में कुल 417 छात्रों में 93 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। धनेश्वर इंटर कालेज कुसुमी खुर्द सिरगिथा में प्रथम पाली हाईस्कूल गणित में 427 छात्रों में से 125 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। देवधारी सीताराम इंटर कालेज अछैबरनगर राजूपुर में हाईस्कूल प्रथम पाली गणित में 479 छात्रों में 183 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed