फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Serious action should be taken on small incidents: IG

छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरतापूर्वक हो कार्रवाई : आईजी

Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Serious action should be taken on small incidents: IG
गाजीपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता बुधवार को नगर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान निरीक्षण करने के साथ मातहतों को उन्होंने आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। कहा कि छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाए। साथ ही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की। चौकीदारों को टार्च और साफा भी वितरित किया। इस दौरान पूरे दिन पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शहर क्षेत्र में सक्रिय और मुस्तैद दिखाई पड़े।
विज्ञापन

आईजी मोहित गुप्ता और एसपी डा. ईरज राजा ने सबसे पहले कोतवाली में आयोजित सैनिक सम्मेलन अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इसके बाद आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थनापत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की लगातार निगरानी करने को कहा। इसके बाद कोतवाली परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई, सीसीअीएनएस, मेस, बैरक मालखाना व शस्त्रागार का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकीदारों को टॉर्च व साफा का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed