फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sensation spread in the area due to getting waste of cows

गोवंशों के अपशिष्ट मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sensation spread in the area due to getting waste of cows
सैदपुर कोतवाली के भीमापार- बहरियाबाद मार्ग स्थित कोटिशा इस्माइलपुर गांव के सामने सीवान में मंगलवार को करीब छह गोवंशों का अपशिष्ट मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शुक्ला पोस्टमार्टम कराई और अपशिष्टों को गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोटिशा- इस्माइलपुर गांव के लोग सुबह टहलने के लिए निकले थे। दुर्गंध आने के कारण जब उनका ध्यान सिवान की तरफ गया तो जगह- जगह गोवंशों के अपशिष्ट देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंची पुलिस टीम ने निरीक्षण करने के बाद पशु चिकित्सकों को बुलाया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शुक्ला टीम के साथ पहुंचे और अपशिष्टों को एकत्र कर पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद अपशिष्ट को गड्ढे में खोदकर दफना दिया गया। सीओ सैदपुर बलराम ने बताया कि गोवंशों के अपशिष्टों को देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि करीब छह गोवंश होंगे। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed