{"_id":"63fcfd37a392cc651509fbd8","slug":"sensation-after-the-dead-body-of-an-old-man-was-found-in-ramlila-maidan-ghazipur-news-c-20-1-82268-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रामलीला मैदान में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रामलीला मैदान में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानियां। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की दोपहर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई तथा शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अज्ञात वृद्ध रामलीला मैदान के पास प्रतिदिन असहाय अवस्था में पड़ा रहता था। उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में वृद्ध की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच लग रही है। आसपास के लोगों द्वारा यह पता चला कि वृद्ध व्यक्ति 1:30 बजे तक रामलीला मैदान में सोया हुआ था। शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि जिला मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है।