{"_id":"6962acdd93da144d1a0c3330","slug":"senior-womens-state-kabaddi-championship-from-tomorrow-in-bartar-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-145348-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बरतर में सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बरतर में सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप कल से
विज्ञापन
जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 52वीं सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन नोनहरा थाना क्षेत्र के बरतर गांव में 12 से 14 जनवरी तक किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अकरम खान ने बताया कि इसमें प्रदेश के प्रत्येक मंडल से एक टीम प्रतिभाग करेगी। इस तरह से कुल 19 टीमों के इस प्रतियोगिता में शामिल होने की सूचना प्राप्त है। चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू, विधायक डाॅ. विरेंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहेंगे। प्रतियोगिता का समापन 14 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह करेंगी।
शनिवार को जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव, रामानुज सिंह, सुरेंद्र यादव, विजय कुशवाहा, दिनेश सिंह, रामविलास यादव, तुल्ला राईनी, अजय गुप्ता, रविशंकर, रामकेवल, अंजनी सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद थे। संवाद