फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   seminar in ghazipur

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए शिवांगी का चयन

Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
seminar in ghazipur
गाजीपुर। जीबी इंटरनेशनल स्कूल की नौवीं की छात्रा शिवांगी सिंह का चयन दिल्ली में परीक्षा की चर्चा विषयक राष्ट्रीय गोष्ठी के लिए किया गया है। वह भीमापार सैदपुर निवासी राकेश सिंह की पुत्री है। इस चयन से स्कूल सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल कायम है। का चयन भारत सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हुआ है। परीक्षा पर चर्चा संगोष्ठी 20 जनवरी 2020 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के विभिन्न प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के साथ किया जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए भारत सरकार की ओर से नौ से 12वी तक के छात्रों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जी बी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शिवांगी सबसे बढ़िया निबंध लिखकर अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। संगोष्ठी में छात्रा अपने अभिभावक तथा संबंधित अध्यापक के साथ 18 जनवरी को नई दिल्ली जाएगी। 20 जनवरी को सभी व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेंगे। विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed