फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Self-tax system will be implemented, toll tax will increase, tax slabs will change

Ghazipur News: स्वकर प्रणाली लागू होगी, बढ़ेगा टोल टैक्स, टैक्स स्लैब में होगा बदलाव

Sun, 30 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Self-tax system will be implemented, toll tax will increase, tax slabs will change
एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत के साथ कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का टैक्स के क्षेत्र में आम आदमी पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। एक अप्रैल से नगर में स्वकर प्रणाली लागू होने जा रही है। टोल टैक्स बढ़ने के साथ टैक्स स्लैब में बदलाव भी होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए गजट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इससे स्वकर लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि अब तक के परंपरागत टैक्स के मुकाबले लोगों को स्वकर के जरिये अधिक टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। शहर के 25 वार्डों के 19 हजार घरों में करीब डेढ़ लाख की आबादी रहती है। इनमें से अधिसंख्य मध्यमवर्गीय और गरीब तबके के लोग हैं। ऐसे में स्वकर का भुगतान करना उनके लिए चुनौती से कम नहीं है। अधिक टैक्स भुगतान के कारण शासनादेश होने के बाद भी यह मामला लंबे समय तक अटका रहा। लेकिन, अब नगर पालिका क्षेत्र में इसके लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। वहीं नए टैक्स स्लैब के तहत सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वाले लोगों को टैक्स भुगतान से छूट दी जाएगी। इसके अलावा, वेतनभोगी कर्मचारी 75,000 रुपये की स्टैंडर्ड डिडक्शन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed