फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Selection of 102 purchasing centers for paddy purchase

धान खरीद के लिए 102 क्रय केंद्रों का चयन

Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Selection of 102 purchasing centers for paddy purchase
आगामी धान खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 102 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। मिलों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। वहीं 30 मिलों ने अब तक ब्लेंडर लगवा लिया है। धान बेचने के लिए सभी सात तहसील के 21 सौ से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

पहली नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए जिले को अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। हालांकि इसकी तैयारी तेज हो गई है। विभिन्न संस्थाओं के 102 क्रय केंद्रों का खरीद के लिए अनुमोदन किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 12, पीसीयू 41, यूपीएसएस 31 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल हैं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक की टीम धान की कुटाई करने वाली मिलों का सत्यापन कर रही है। अब तक 41 मिलों का सत्यापन कर लिया गया है।
विज्ञापन

कुल 58 में से 30 मिलों ने ब्लेंडर लगवा लिया है जबकि शेष में प्रक्रिया चल रही है। बताया गया है कि इस बार एनालिसिस किट एवं पावर डस्टर भी केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। धान की बिक्री के लिए पंजीकरण के काम में कुछ तेजी आई है। शुक्रवार की सुबह तक सभी सात तहसीलों के 2129 किसानों ने पंजीकरण करा लिया था। पंजीकरण कराने वालों में जखनिया के 226, सैदपुर 124, सदर 196, मुहम्मदाबाद 461, जमानिया 322, कासिमाबाद 347 तथा सेवराई के 453 किसान शामिल हैं। इस बार जिले में बाजरे की भी खरीद की जाएगी। इसके लिए करंडा क्षेत्र में मार्केटिंग का क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए 102 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। राइस मिलों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

बीते वर्ष हुई थी 212635.956 एमटी खरीद
गाजीपुर में बीते वर्ष शासन की ओर से दो लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 131 क्रय केंद्र खोले गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष शानदार खरीद हुई थी। निर्धारित अवधि में 212635.956 एमटी खरीद 33995 किसानों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed