फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seeing you wrapped in the tricolor, your red has come...

तिरंगे में लिपट कर देख तेरा लाल आया है...

Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Seeing you wrapped in the tricolor, your red has come...
नगसर गांव में आयोजित कार्यक्रम में काव्य पाठ करते मिथिलेश गहमरी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जमानियां। आजादी के बाद प्रथम विधानसभा के विधायक भोला सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नगसर विकास परिषद द्वारा ग्राम नगसर नेवाजू राय में शनिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कवियों ने कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जगदीश कुशवाहा ने भोला सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि वर्तमान समय में कवि सम्मेलन मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा और संस्कृति का वाहक है। कवि उत्तम कुमार चौबे ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद कवि सुरेश सौरभ के कविता संग्रह ‘स्वत्रंत लेखनी की ललकार सुनो’ का विमोचन किया। कवि हेमंत उपाध्याय निर्भीक ने ‘तिरंगे में लिपट कर देख तेरा लाल आया है, जिसे नालायक कहती थी, वतन के काम आया है’ पर दर्शकों की वाहवाही मिली। कवि आनंद कुशवाहा की कविता ‘शासन- सत्ता को किसान और व्यापारी ही क्यों चोर नजर आते हैं’ पेश की। कवि बुद्ध प्रिय सुरेश सौरभ ने ‘निर्धन की बस्तियों में अब वे जाने लगे, लगता है चुनाव आया बरगलाने लगे’को भी सराहा गया। इसके अलावा कवि योगेश त्रिपाठी कवि मिथिलेश गहमरी, अक्षय पाण्डेय, डा. बदरी विशाल, सुनील सुकुमार, विनय राय बबुरंग, अनंत देव पाण्डेय, हेमंत उपाध्याय, गोपाल गौरव, दामोदर दबंग की काव्य रचना लोगो को खूब पसंद आयी। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्कार वंशनारायण सिंह व संचालन कुमार प्रवीण ने किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव पकालू, कैलाश सिंह, सूबेदार सागर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संयोजक राम सिंह यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed