फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seeing something resembling a cylinder on the railway track, the driver applied the brakes, breaking the kettle and the rail guard.

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर जैसा देख ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, टूटा केटल और रेल गार्ड

Fri, 05 Dec 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seeing something resembling a cylinder on the railway track, the driver applied the brakes, breaking the kettle and the rail guard.
नंदगंज। वाराणसी- छपरा रेलखंड स्थित सहेड़ी क्राॅसिंग से 500 मीटर पहले सुबह 9.30 बजे अप ट्रैक से वाराणसी जा रही 4007 सद्भावना एक्सप्रेस को ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारकर रोक लिया। ऐसे में इंजन का केटल गार्ड और रेल गार्ड टूट गया। करीब दस मिनट बाद चालक ट्रेन लेकर पुन: गंत्वय की ओर रवाना हुआ। ट्रेन ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को मेमो से सूचना देकर बताया कि ट्रैक पर लाल रंग का सिलिंडर जैसा कुछ दिखाई देने पर ट्रेन रोकना पड़ा था। नंदगंज स्टेशन मास्टर वीरेंद्र ने बताया कि वाराणसी की ओर जा रही 4007 सद्भावना एक्सप्रेस के ड्राईवर ने मेमो देकर बताया कि वह ट्रेन लेकर जा रहे थे। सुबह 9.30 बजे सहेड़ी के गेट नंबर 15 सी से 500 मीटर पहले लाल रंग का सिलिंडर जैसा ट्रैक पर दिखाई पड़ा। ऐसे में सुरक्षा उपाय से ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। अचानक ब्रेक लगाने से इंजन का केटल गार्ड और रेल गार्ड टूट गया है। ऐसे में ट्रेन 10 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी थी। पूरी जांच के बाद ट्रेन लेकर पुन: गंतव्य के लिए रवाना हो गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन ड्राईवर के मेमो सूचना पर तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल के माध्यम से खंड नियंत्रक को दी गई। हालांकि ट्रेनों के परिचान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। वाराणसी छपरा रेलखंड की सभी ट्रेनों का आवागमन आसानी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed