फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Second Monday: Bhole Bhandari visited

दूसरा सोमवार: भोले भंडारी का किया दर्शन-पूजन

Mon, 13 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Second Monday: Bhole Bhandari visited
गाजीपुर। जिले में सावन के दूसरे सोमवार को भी भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन अधिकतर भक्तों ने घरों में किया। हर बार महाहर धाम में हजारों शिवभक्त उमड़ते थे। यहां भव्य मेला लगता था लेकिन इस बार नहीं लगा। इस बार कांवर यात्रा और परिक्रमा भी नहीं हुई। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

लहुरी काशी में सावन माह के दूसरे दिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ कोरोना संकट के बीच भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया गया। नगर के बड़ा महादेवा मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूजन-अर्चन किया। यहां रोक के बाद भी महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी। भोर से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे थे। देवकली संवाददाता के मुताबिक, धुवार्जुन स्थित बाबा चौमुखनाथ धाम, चकेरी धाम, मौनी बाबा धाम, देवचंदपुर स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह से जुट थे लेकिन मंदिर में बाहर से ही पूजा करना पड़ा। मरदह संवाददाता के मुताबिक महाहर धाम समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन बाहर से ही पूजन-अर्चन किया। कई प्रमुख शिव मंदिरों में जहां ताले लगे रहे, वहीं छोटे मंदिरों में भोर से भक्त पहुंचते रहे। कुछ मंदिरों पर पुलिस तैनात थी। गहमर संवाददाता के मुताबिक कुछ ही शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बुढ़वा महादेव मंदिर, मनभद्र बाबा मंदिर के अलावा मगरखाई, कुतुबपुर, हरकरनापुर, भतौरा, सायर, रायसेनपुर, पचौरी गांव के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। नंदगंज संवाददाता के मुताबिक बरहपुर स्थित शिवमंदिर पर लोगों ने पूजा किया। जखनिया क्षेत्र में कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवमंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। औड़िहार संवाददाता के मुताबिक सावन के दूसरे दिन शनिवार को नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर, बभनौली स्थित बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर तथा बहेरी स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं की कुछ भीड़ देखने को मिली। सादात संवाददाता के मुताबिक नगर के थाना पोखरा स्थित शिवमंदिर, स्टेशन रोड स्थित कुटिया मंदिर, भोला साव पोखरा स्थित शिवमंदिर सहित अन्य शिवमंदिरों पर श्रद्धालु ओं नेदर्शन पूजन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक महादेवा स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव, अग्रवाल टोली बुढ़वा शिव मंदिर, तिवारी टोला स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर, डोमनपुरा शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हुए। राजापुर गांव स्थित शिव मंदिर, शेरमठ स्थित झारखंडे महादेव मंदिर, ऊंचाडीह स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भांवरकोल संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के भदौरा स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर पर गांव के अलावा दूरदराज के श्रद्धालुओं ने भोले का जलाभिषेक किया। शेरपुर, कुंडेसर, वीरपुर, लोचाइन, सुखडेहरा, अवथहीं आदि शिवमंदिरों पर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। जोगा मुसाहिब, खरडीहा, गोड़उर, देवरिया आदि गांवों के शिव मंदिरों पर सुबह से ही सामाजिक दूरी के तहत जलाभिषेक हुआ। दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक, कस्बा और जलालाबाद स्थित शिवमंदिर पर भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed