फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seasonal fruits and green vegetables will increase immunity

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे मौसमी फल और हरी सब्जिया

Sat, 28 Mar 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Seasonal fruits and green vegetables will increase immunity
गाजीपुर। कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर लोग हर प्रकार के जतन और प्रयास कर रहे हैं। बैक्टीरिया के प्रभाव से व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है। इससे बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर चिकित्सा जगत से जुड़े लोग अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि विटामिन-सी से भरपूर मौसमी फलों के सेवन करने के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाया जा सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि घरेलू तथा रोजमर्रा की वस्तुओं का प्रयोग कर हम जहां शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं वहीं नीम की पत्ती, फिटकरी आदि का प्रयोग कर साफ-सफाई भी रख सकते हैं।
विज्ञापन

दिन भर में शरीर को इस प्रकार का भोजन देना चाहिए जिससे शरीर की उर्जा बनी रहे। संतुलित और विटामिन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है- डा. प्रगति कुमार
विज्ञापन

रोटी, चावल के साथ ही हरी सब्जियों के अपने अलग-अलग गुण हैं। पौष्टिक भोजन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खाना खाने के कम से कम आधा घंटा बाद पानी का प्रयोग करें जिससे पाचन शक्ति ठीक रहे। - डा. तपिश
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी फलों के प्रयोग से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। बासी फलों की अपेक्षा ताजा संतरा, केला, मुसम्मी, नीबू , पपीता के साथ ही हरी सब्जियों आदि का सेवन प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काफी है- डा. शरद कुमार वर्मा

तुलसी और नीम का पत्ता, फिटकिरी, दालचीनी, अदरक, काली मिर्च आदि सेहत के लिए काफी गुणकारी है। शरीर की बैक्टीरिया को समाप्त करने के लिए इनका अलग-अलग प्रकार से प्रयोग किया जाना चाहिए - डा. वीरभद्र मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed