फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Search for Afsha ansari continues wife of Mukhtar ansari location of wanted criminals searched

UP: मुख्तार की पत्नी आफ्शा की तलाश जारी, 29 इनामी बदमाशों की लोकेशन खोजी जा रही; सीओ कर रहे मॉनीटरिंग

Sat, 19 Apr 2025 02:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:00 PM IST
सार

जिले के 29 इनामी बदमाशों की तलाश आज भी जारी है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। स्पेशल टीम की दो-दो टीमें इन अपराधियों के लोकेशन खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
Search for Afsha ansari continues wife of Mukhtar ansari location of wanted criminals searched
मुख्तार की पत्नी की धरपकड़ तेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा समेत 29 इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है, उनकी लोकेशन तलाश रही है। प्रत्येक बदमाश को पकड़ने के लिए दो-दो टीमें गठित की गई हैं। माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस सभी बदमाशों की प्रोफाइल तैयार करा रही है ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सके। यूपी पुलिस के लिए 29 बदमाशों की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। 
विज्ञापन


इनमें गाजीपुर के 18, आजमगढ़ और मऊ के एक-एक, बलिया के चार और बिहार के पांच इनामी बदमाश शामिल हैं। इनमें आफ्शा अंसारी सहित चार बदमाशों पर 50 हजार के इनाम घोषित हैं। जबकि 25 हजार के 25 इनामी बदमाश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गठित प्रत्येक टीम में एक दारोगा, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं, जबकि दूसरी टीम स्पेशल ऑपरेशनल टीम है। इसमें सर्विलांस और स्वाट यूनिट के अफसर शामिल हैं। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि पुरस्कार घोषित घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

50 हजार के इनामी बदमाश

  • आफ्शा अंसारी निवासी यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद
  • अंकित राय उर्फ प्रदीप निवासी इमलिया, नंदगंज
  • प्रहलाद गोंड निवासी डहरा कला, सैदपुर
  • करमेश गोंड निवासी डहरा कला, सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed