फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM confiscated the bail amount of five

एसडीएम ने पांच की जमानत राशि की जब्त

Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
SDM confiscated the bail amount of five
सेवराई। तहसील क्षेत्र के चित्रकोनी और उसिया गांव में मतदान के दिन हुए विवाद और मारपीट के मामले में एसडीएम द्वारा दंडात्मक कार्रवाई करते हुए पांच लोगों की जमा जमानत राशि जब्त करते हुए प्रत्येक दिन हाजिरी लगाने की शर्त के साथ जमानत दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 29 अप्रैल को मतदान के दौरान सेवराई तहसील क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक पक्ष से दानिश खान, वैज खान, जसीम, मुहम्मद अख्तर, फुरकान खान तो दूसरे पक्ष से शमसुल होदा को गिरफ्तार किया गया। उसिया गांव में मतदान केंद्र फैजुल रसूल कालेज के बाहर पक्षों के द्वारा किए गए उपद्रव में गिरफ्तार एक पक्ष से शम्स तबरेज उर्फ पिंटू एवं यूसुफ परवेज वहीं दूसरे पक्ष से सरफुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा उपजिलाधिकारी न्यायालय सेवराई में पेश किया गया। उपजिलाधिकारी सेवराई द्वारा शेष छह माह की अवधि के लिए जेल भेजने का नोटिस दिए जाने पर गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा पृथक- पृथक 50-50 हजार की जमानत राशि को जब्त करा रिहा किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक दिवस न्यायालय सेवराई में हाजिरी लगाने के शर्त के साथ जमानत दी गई। मालूम हो कि एसडीए द्वारा चुनाव से पूर्व धारा 117 में पाबंद करने का आदेश दिया गया था। सभी ने स्वयं का व्यक्तिगत बंध पत्र और दो-दो जमानतदार और पचास-पचास हजार की जमानत राशि जमा कराई गई थी। एसडीएम ने उपद्रवियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के क्रम में चित्रकोनी विवाद के मामले में वैज खान, जसीम खान, शमसुल होदा तो वहीं उसिया उपद्रव मामले में शम्स तबरेज एवं सरफुद्दीन की पूर्व में जमा 50-50 हजार की जमानत राशि को जब्त करते हुए सेवराई तहसील न्यायालय में प्रतिदिन हाजिरी की शर्त के साथ जमानत दी गई। एसडीएम द्वारा हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में एसडीएम सेवराई रमेश मौर्य ने बताया कि मतदान के दिन उपद्रव करने एवं धारा 117 के उल्लंघन के मामले में पांच लोगों की जमा जमानत राशि को जब्त करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed