फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpions overturned in the field after hitting the electric pole

विद्युतपोल में टक्कर मार खेत में पलटी स्कार्पियों

Sun, 20 Feb 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scorpions overturned in the field after hitting the electric pole
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोकिलपुर गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियों विद्युतपोल से टकराकर गेहूं के खेत में जाकर पलट गई। वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से लठ्ठूडीह राजभर बस्ती के 34 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

लठ्ठूडीह से रसड़ा के तरफ से जा रही एक स्कार्पियों कोकिलपुर गांव के पास अनियंत्रित हो गई। चालक स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे विद्युत आपूर्ति के लिए लगे सीमेंटेड पोल से टकराकर गेहूं की खेत में जाकर पलट गई। वाहन में फंसे लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया और वाहन से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। संयोग रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामिणों की मदद से स्कार्पियों खेत से बाहर निकाला। वहीं विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने से बस्ती के 34 घरों की बत्ती रात से गुल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दूसरे दिन भी विद्युत कर्मियों द्वारा मरम्मत का कार्य नहीं शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed