फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio overturned in the field after hitting the bike

बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी स्कार्पियो

Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scorpio overturned in the field after hitting the bike
दिलदारनगर स्थित बड़ी नहर के पास सड़क किनारे खेत में पलटी स्कार्पियो। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
थाना क्षेत्र के भक्सी पुलिया के पास रविवार को स्कॉर्पियों बाइक सवार को धक्का मार खेत में पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराई। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संयोग अच्छा था कि स्कार्पियों में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धानापुर गांव निवासी राकेश कुमार (26) अपने ससुराल सेवराई गए थे। रविवार को घर वापस लौटने के दौरान भक्सी पुलिया के पास सामने से आ रही स्कार्पियों अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी भदौरा में भर्ती कराई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद खेत में पलटी स्कार्पियों सवार चालक सहित अन्य बाल-बाल बच गए। मौका देखकर चालक और सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस स्कॉर्पियों को कब्जे में लेकर छानीबन में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed