फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorpio hits Magic van in ghazipur driver dies

Ghazipur Accident: रफ्तार का कहर, स्कॉपियो ने मैजिक को मारी भीषण टक्कर, चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2024 08:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 08:46 PM IST
सार

Ghazipur Accident: जौनपुर थाना क्षेत्र के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव निवासी संदीप पाल (32) मैजिक चलाकर जीविकोपार्जन करता था। देर शाम मैजिक पर सामान लेकर वह सैदपुर जा रहा था। जैसे ही नसीरपुर बाईपास के पास मैजिक पहुंचा तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Scorpio hits Magic van in ghazipur driver dies
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बीती देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


जौनपुर थाना क्षेत्र के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्बावन गांव निवासी संदीप पाल (32) मैजिक चलाकर जीविकोपार्जन करता था। देर शाम मैजिक पर सामान लेकर वह सैदपुर जा रहा था। जैसे ही नसीरपुर बाईपास के पास मैजिक पहुंचा तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद आसपास के गांव के लोगों एवं राहगीरों की भीड़ लग गई। लोग घायल मैजिक चालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके करूण-क्रंदन की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से आए ग्रामीण बिलख रहे परिवार के सदस्यों को शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर स्कॉर्पियो चालक को वाहन सहित तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed