{"_id":"695ffb742aa70b2c4500f11d","slug":"scorpio-falls-into-canal-due-to-fog-two-injured-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-145258-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोहरे के कारण नहर में गिरी स्कार्पियो, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोहरे के कारण नहर में गिरी स्कार्पियो, दो घायल
विज्ञापन
तलाशपुर मोड़ के पास माइनर में पलटी स्कार्पियों को निकालने की कोशिश करते लोग। संवाद
जमानिया। चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के नई बाजार-देवैथा मार्ग पर तलाशपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन से वाहन को निकाला गया।
थानाध्यक्ष कंदवा प्रियंका सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद वाहन सवार लोग बीएचयू के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार के बक्सर जिला के किशनपुरा से एक स्कॉर्पियो चालक, दो महिलाओं और एक युवक को लेकर बीएचयू जा रहा था।
सुबह करीब सात बजे जैसे ही वाहन तलाशपुर मोड़ के पास पहुँचा, घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं मिला। मोड़ पर चेतावनी बोर्ड और रेलिंग न होने की वजह से गाड़ी सीधे पुलिया के बगल से माइनर में जा गिरी। ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाई जान धमाके की आवाज सुनकर मौके पर अजय पांडेय, कादिर खां, राजू खां समेत अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।