{"_id":"67c846012cbe151bdd052f1c","slug":"scorpio-and-bike-collided-head-onthree-injured-one-in-critical-condition-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News : स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News : स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
Wed, 05 Mar 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:09 PM IST
सार
पतार गांव में स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के पतार गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चालक और उसमें बैठे लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
नसीराबाद गांव निवासी पिंटू राजभर दो अन्य साथियों चंदन राजभर और शिवम यादव के साथ बाइक से चितबड़ागांव की तरफ जा रहे थे। पतार गांव स्थित ईंट भट्टे के पास बाइक को सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने ओवरटेक के चक्कर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना सड़क पर गिरने से पिंटू राम के सिर में चोट लग गई। अधिक खून बहने से वह अचेत हो गया। दो अन्य युवकों को भी गंभीर चोट आई। वहीं टक्कर में टायर फटने और मौके पर जुटे ग्रामीणों से कहासुनी होने के बाद स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर चालक और उसमें बैठे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।