फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scorching sun and heat made people miserable

Ghazipur News: चिलचिलाती धूप संग उमस और गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Scorching sun and heat made people miserable
गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही चिलचिलाती धूप संग उमस एवं गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालत यह है कि लोगों का घरों में भी बैठ पाना मुश्किल हो गया है। उमस के आगे कूलर एवं पंखा भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। आसमान से अंगारे बरसने के चलते सार्वजनिक स्थलों पर हमेशा दिखने वाली चहल-पहल गायब रह रही है।
मई माह की शुरुआत से ही तेज धूप के साथ गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप का जो सिलसिला शुरू हो रहा है वह शाम पांच बजे तक बना रह रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी से दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को झुलसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। सूरज की किरणों के सुबह से ही आग बरसाने की वजह से दोपहर में लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। इसका नतीजा यह है कि तीखी धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में ग्राहकों के न रहने से दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रह रहे हैं। शाम को तापमान में कमी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम की बेरुखी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इनसेट
रोज कमाने-खाने वालों की परेशानी बढ़ी
गाजीपुर। भीषण गर्मी एवं तेज धूप की मार से मजदूरों एवं रोज कमाने-खाने की व्यवस्था करने वाले परिवारों के सामने विषम स्थिति पैदा हो गई है। सुबह आठ-नौ बजते ही असहनीय हो जा रही धूप से लोग काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इससे उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed