फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Schools will open from 9 am to 3 pm from October 3.

Ghazipur News: तीन अक्तूबर से सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

Wed, 01 Oct 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from 9 am to 3 pm from October 3.
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार से परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल जाएगा। एक और दो अक्तूबर की छुट्टी के बाद स्कूल तीन अक्तूबर से नये समय सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। हर वर्ष एक अक्तूबर से यह बदलाव होता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक रहती है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूलों का संचालन होता है। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट में प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10:30 से 11 बजे तक जबकि जाड़े में 12 से 12:30 बजे तक भोजन अवकाश होता है। वहीं यूपी बोर्ड से जुड़े माध्यमिक स्कूलों में अब कक्षाएं सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक चलेगी। तीन अक्टूबर से 31 मार्च तक यही टाइमिंग रहेगी। 9:30 से 9:45 बजे तक प्रार्थना सभा, 9:45 से 12:25 तक चार कक्षाएं संचालित होने के बाद 12:25 से 12:50 तक मध्यावकाश होगा उसके बाद 3:30 बजे तक चार कक्षाएं संचालित होगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक 7:30 से 1:30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed