फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scholarships will be successful cultivation of aradhna

आराधना की साधना को सफल करेगी छात्रवृत्ति

Tue, 16 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Scholarships will be successful cultivation of aradhna
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा गरीब और मध्य वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इंजीनियर बनकर समाज के काम आना और परिवार के सदस्यों का मान बढ़ाना लक्ष्य है। ये बातें आदर्श बौद्ध माध्यमिक विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा आराधना पांडेय ने छात्रवृत्ति का 6500 रुपये का चेक प्राप्त करने के बाद कहीं। उसने कहा कि छात्रवृत्ति के तहत मिले 6500 रुपये आगे की पढ़ाई में काम आएंगे। 
विज्ञापन


शहर के तुलसीसागर, पीरनगर निवासी सुरेश पांडेय की पुत्री आराधना छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध माध्यमिक विद्यालय की छात्रा है। उसने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2014-15 उत्तीर्ण की थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय ने मंगलवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का 6500 रुपये का चेक छात्रा आराधना को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा अमर उजाला फाउंडेशन का सराहनीय कदम है। मेधावी बच्चों के लिए यह सार्थक प्रयास है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में छात्रवृत्ति सेतु का काम करेगी। उन्होंने
विज्ञापन


कहा कि इस परीक्षा के प्रति छात्रों का काफी रुझान देखा जा रहा है। उधर, चेक मिलने के बाद आराधना में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि इंजीनियर बनना चाहती हूं, लक्ष्य पाने के लिए वह नियमित रूप से प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करती है। अमर उजाला की ओर से मिली छात्रवृत्ति उसकी पढ़ाई में मददगार साबित होगी। विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


में चेक वितरण कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक सतीश सिंह, प्रभुनाथ राय, धर्मदेव यादव, रविशंकर प्रसाद, जयप्रकाश राय, लिपिक पप्पू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed