{"_id":"69ea6f8d60a2e506bd029023","slug":"schemes-being-implemented-for-the-upliftment-of-the-poor-anil-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-151214-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के उत्थान के लिए क्रियान्वित हो रहीं योजनाएं : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के उत्थान के लिए क्रियान्वित हो रहीं योजनाएं : अनिल
विज्ञापन
चुटहा गांव के पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल में बोलते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। संवाद
- फोटो : इंटरमीडिएट में 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवें स्थान पर रहे धनीराम को मिठाई खिलाते प्रबंधक।
दिलदारनगर। गरीब परिवारों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चुटहा स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में कहीं।
उन्होंने जनसंख्या व जाति जनगणना में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनसंख्या का महत्व है। इसके लिए हर नागरिक को प्रयास करना चाहिए। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ लेना चाहिए। यह एक बड़ी सुविधा है। उन्होंने केंद्र सरकार के आयुष्मान कार्ड, जलजीवन मिशन को उपलब्धियों के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि खराब पानी पीने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसलिए सरकार घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। साथ ही किसानों और मजदूरों के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान शिवशंकर राय आदि मौजूद रहे।
मंत्री अनिल राजभर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गांव चलो अभियान के तहत जमानिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, प्रेम सागर राजभर, रमेश मौर्या, आदित्य मौर्या आदि मौजूद रहे।