फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scheduled Caste family performing cremation attacked, five injured

Ghazipur News: दाह संस्कार कर रहे अनुसूचित परिवार पर हमला, पांच घायल

Mon, 21 Jul 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste family performing cremation attacked, five injured
जमानिया (गाजीपुर)। सुहवल थानाक्षेत्र के मेदनीपुर स्थित श्मशान घाट पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनुसूचित परिवार अपने परिजन की अंत्येष्टि कर रहा था। दाह संस्कार के दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रोहित (25), रोहन (23), आकाश प्रथम (18), आकाश द्वितीय (20) और ऋतिक कुमार (21) निवासी रेवतीपुर शामिल हैं। घटना के बाद हमलावर भाग गए लेकिन भीड़ ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर अनुसूचित समुदाय में रोष है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोलानाथ राम ने सुहवल थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि वह अपने बड़े भाई की बहू का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी बिना किसी पूर्व विवाद के हमला कर दिया गया। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जमानिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed