फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scam in distribution of funds among flood victims, case against 12

Ghazipur News: बाढ़ पीड़ितों में नराशि वितरण में घोटाला, 12 पर मुकदमा

Wed, 01 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scam in distribution of funds among flood victims, case against 12
हसनपुरा गांव में बाढ़ पीड़ितों के धनराशि वितरण में घोटाला मामले में 12 पर मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में पांच माह पूर्व आई बाढ़ से फसलों के नुकसान को लेकर धनराशि के वितरण में घोटाले का मामला सामने आया है। आलाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक जयशंकर राम, लेखपाल चंद्रशेखर भारती एवं दस अन्य लोगों समेत कुल 12 के खिलाफ तहरीर के आधार पर रेवतीपुर थाना में पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन में जुट गई है।
मुकदमा पंजीकृत होने की जानकारी होते ही राजस्व कर्मियों सहित अन्य लोगों में हडकंप मचा हुआ है।
मालूम हो कि हसनपुरा निवासी संतोष कुमार राय ने सेवराई एसडीएम को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान में कृषि निवेश के तहत धनराशि का वितरण बिना सर्वें व नियमों को ताक पर रख किया गया। जिसमें दस लोगों के खाते में एक लाख से ऊपर की धनराशि भेजी गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन ने इसके जांच के निर्देश दिए। जिसमें शिकायत के सही पाए जाए पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व दस अन्य के खिलाफ पुलिस ने राजस्व निरीक्षक राकेश प्रसाद राय के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर लिया।
विज्ञापन

हसनपुरा निवासी एवं शिकायत कर्ता संतोष कुमार राय ने बताया कि पिछले साल आई बाढ़ के दौरान दौरान लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत से फसलो की हुई क्षति व अनुमन्य कृषि निवेश धनराशि वितरण में जिन व्यक्तियो के नाम भूमि नहीं थी या जिन व्यक्तियों के द्वारा बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्र में जितनी फसल की क्षति हुई है उससे अधिक भूमि का रकबा दिखाकर कृषि निवेश की धनराशि वितरित कर दिया गया था। वहीं प्रशासन अब इन लोगों से वसूली की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक जयशंकर राम,लेखपाल चंद्रशेखर भारती सहित किसान चिरकूट, जयशंकर , मीना देवी , नितेश, प्रिया राय, प्रदीप , सुषमा, विमला, रामप्रतीप यादव , इन्द्रासन पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed