फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sawan's first Monday tomorrow, Kanwariya will leave for Jalabhishek today

Ghazipur News: सावन का पहला सोमवार कल, जलाभिषेक को आज रवाना होंगे कांवरिया

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sawan's first Monday tomorrow, Kanwariya will leave for Jalabhishek today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। सावन माह का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रहेगी। प्रसिद्ध महाहर धाम पर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में कावंरिया रविवार को शहर के विभिन्न गंगाघाटों से स्नान कर धाम के लिए रवाना होंगे।
सावन माह का विशेष महत्व होता है। पूरे माह भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन रहते हैं। सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस बार 59 दिन के सावन मास में आठ सोमवार पड़ रहे हैं। पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। शहर के मिश्रबाजार, गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेवा, लाल दरवाजा, चीतनाथ तथा ददरीघाट आदि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भोले के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में कांवरिया मरदह स्थित महाहर धाम पहुंचेंगे। इस धाम पर जिले सहित आसपास के अन्य जिलों के भक्त भी आते हैं। भोलेनाथ के चरणों में फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि चढ़ाकर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जमानिया के महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ मंदिर, जखनिया क्षेत्र के बुढ़ानपुर स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, करीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर, असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, कासिमाबाद के सुकहा स्थित शिव मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अन्य शिवालयों में आज से देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम शुरु हो जाएगी। सुबह से देर शाम तक हर-हर महादेव का जयकारा गुंजायमान रहेगा। पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए आज शहर के गंगाघाटों पर कांवरियां पहुंचेंगे। स्नान कर पूजन-अर्चन के बाद गंगाजल लेकर महाहर धाम के लिए रवाना होंगे।
-----
-इन मंदिरों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
0 मरदह स्थित महाहर धाम
0 शहर के गोराबाजार स्थित अति प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर।
0 शहर के रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर
0 शहर के लालदरवाज स्थित शिव मंदिर
0 शहर के चीतनाथ स्थित बाबा कोटेश्वरनाथ मंदिर
0 कासिमाबाद के सुकहा स्थित शिव मंदिर
0 शहर के ददरीघाट स्थित शिव मंदिर
0 लालदरवाजा के संगतकला स्थित शिव मंदिर
0 जमानिया के महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर
0 जखनिया क्षेत्र के बुढ़ानपुर स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर
0 करीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर
0 करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed