फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sawan Mela: Unreserved special train launched from PDDU to Gaya.

सावन मेला: पीडीडीयू से गया के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू

Sun, 09 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sawan Mela: Unreserved special train launched from PDDU to Gaya.
सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धान जलाभिषेक के बाबत जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू नगर से गया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इस ट्रेन के चलने से गया से जसीडीह और मधुपुर की ओर जाना आसान होगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पीडीडीयू और गया के बीच अनारक्षित सावन मेला स्पेशल 17 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03656 सावन मेला स्पेशल पीडीडीयू नगर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 10:20 बजे भभुआ रोड, 11:02 बजे सासाराम, 11:28 बजे डेहरी ऑनसोन और 11:50 बजे अनुग्रह नारायण रोड पहुंचते हुए दोपहर 2:05 बजे गया पहुंचेगी।
विज्ञापन

गया से यात्री ट्रेन संख्या 03654 गया–मधुपुर सावन मेला स्पेशल से आगे की यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन गया से शाम 5 बजे रवाना होकर तिलैया, नवादा, शेखपुरा और किउल के रास्ते रात 1:10 बजे जसीडीह तथा 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर–गया सावन मेला स्पेशल मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन संख्या 03655 गया–पीडीडीयू सावन मेला स्पेशल दोपहर 3 बजे गया से रवाना होगी। यह ट्रेन 4:12 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 4:34 बजे डेहरी ऑनसोन, 4:56 बजे सासाराम और 5:38 बजे भभुआ रोड होते हुए शाम 6:50 बजे पीडीडीयू नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed