फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Save me from the police, I won't commit crimes anymore

मुझे पुलिस से बचाइए, मैं अब अपराध नहीं करूंगा

Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Save me from the police, I won't commit crimes anymore
टाटा मैजिक लूटकांड के फरार वांछित लुटेरा बृहस्पतिवार को गले में तख्ती लटकाकर एसपी आफिस पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। तख्ती पर लिखा था एसपी साहब, मैं विशाल बिंद आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे पुलिस से बचाइए, मैं अब अपराध नहीं करूंगा। पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने जिले की कमान संभालते ही सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हैं। कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करना और संगठित अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने सहित कई कार्रवाईयां हुईं हैं। ऐसे में अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मालूम हो कि बीते 30 जून को नेशनल हाईवे के जसदेवपुर मोड़ के सहरमाडीह के पास लुटेरों ने टाटा मैजिक को लूट लिया था। उसमें आम लदा हुआ था, जो बिहार जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने बीते 27 जुलाई को क्षेत्र के कोटवा लठ्ठूडीह मार्ग पर बसनिया चट्टी के पास से लूट के मैजिक वाहन को बरामद करने के साथ चार लुटेरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इस मामले में महराजगंज निवासी विशाल बिंद को पुलिस तलाश रही थी और लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए शातिर लुटेरे ने एसपी कार्यालय में आत्मसर्पण कर दिया। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि लूटकांड के अपराधी ने पुलिस कार्यालय में आकर आत्मसर्पण किया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed