फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satyagrahi going to Delhi Rajghat arrested

दिल्ली राजघाट जा रहे सत्याग्रही गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Satyagrahi going to Delhi Rajghat arrested
गाजीपुर। बिरनो पुलिस ने मंगलवार को नौ सत्याग्रही पदयात्रियों को जनपद की सीमा में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया। ये लोग नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा चौरीचौरा से शुरू कर गाजीपुर के रास्ते दिल्ली के राजघाट जा रहे थे। पदयात्रियों ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यह यात्रा निकाली गई है। इसका उद्देश्य कानून वापस लेने और देश में अमन चैन बनाए रखने की अपील करना है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए जाने वाले पदयात्रियों में प्रियेश पांडेय, अतुल यादव, मुरारी कुमार, मनीष शर्मा, प्रदीपिका सारस्वत, शेषनारायण ओझा, नीरज राय, अनंत प्रकाश शुक्ला और राज अभिषेक शामिल हैं। पदयात्रियों ने बताया कि यह यात्रा चौरीचौरा से इसलिए निकाली गई क्योंकि यह वो जगह ह्रै, जहां 1922 में अंग्रेजों के खिलाफ हुई हिंसा के कारण गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। पदयात्रियों का कहना था कि तीन-चार दिनों से पुलिस उनके आसपास मंडरा रही थी। उनसे यात्रा को लेकर सवाल जवाब भी किए जा रहे थे। प्रदीपिका एक लेखक और पत्रकार हैं। उन्होंने गिरफ्तार होने से पहले फेसबुक पेज पर भी लिखा है कि ‘कल शाम से लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस हम लोगों के आसपास चक्कर काट रही है। हमारी तस्वीरें खींच रही है, वीडियो बना रही थी। पुलिस हमारे साथ कुछ भी कर सकती है। मरदह और बिरनो थाने के मध्य पदयात्रियों के पहुंचते ही बिरनो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पदयात्रियों का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद देश की आम जनता नागरिकता रजिस्टर, परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि कागजात की जद्दोजहद में फंस गई है। सरकार रोजी रोजगार देने में फेल है। एसडीएम सदर ने बताया कि इन लोगों ने पदयात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। उनका कहना था कि 151और 107/16 के तहत गिरफ्तारी कर मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

सत्याग्रह पदयात्रा चौरीचौरा से चलकर गाजीपुर पहुचे पदयात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सत्याग्रह पदयात्रा चौरीचौरा से चलकर गाजीपुर पहुचे पदयात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed