{"_id":"767907b8f57e5b61335767f3f63d78a2","slug":"satyagraha-for-the-arrest-of-the-killers-of-manoj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सत्याग्रह
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 19 Mar 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजर मनोज सिंह की हत्या और उनसे 28 लाख रुपये लूट के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस नाकामी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रमासपा (प्रगतिशील मानव समाज पार्टी) नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह की अगुवाई में मृतक के पुत्र रुद्रप्रताप सिंह बंटी अपने दादा हरवंश सिंह के साथ जब गुरुवार को यूको बैंक सकलेनाबाद में सत्याग्रह पर बैठा तो संग सभी दल और विभिन्न वर्गों के लोग आ गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए दस दिन मांगे। इस पर प्रमासपा नेता ने कप्तान को 12 दिन का समय देते हुए मनोज सिंह हत्याकांड सहित जिले में हुई अन्य घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए कहा कि यदि तय समय में खुलासा नहीं होता है तो 13वें दिन से आंदोलन का रास्ता अख्तियार करते हुए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रमासपा नेता, मृतक के पिता हरवंश सिंह और पुत्र रुद्र प्रताप सिंह बंटी आदि परिवारीजनों और समर्थकों के साथ गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ लोगों का भारी हुजूम भी था। इसमें भाजपा, प्रमासपा, अखिल भारतीय किसान सभा, उद्योग व्यापार मंडल के साथ ही अन्य दलों के नेताओं के साथ ही आम लोग शामिल थे। घटना का खुलासा और कातिलों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ लोगों के चेहरे पर गुस्सा था। घटनास्थल पर मृतक मैनेजर के फोटो पर मौजूद लोगोें ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के पुत्र और अरुण सिंह की अगुवाई में सत्याग्रह शुरू हुआ। इस दौरान अरुण सिंह ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ये पुलिस की नाकामी नहीं तो और क्या है कि शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े बदमाश मनोज सिंह की हत्या कर 28 लाख रुपये लूटकर आराम से निकल गए। घटना के दूसरे दिन डीआईजी ने परिवार को विश्वास दिलाया था कि 48 घंटे के अंदर हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे, लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तारी तो दूर अभी तक बदमाशों का सुराग भी नहीं लगा।
एसपी उमेशचंद्र के आश्वासन पर सत्याग्रह समाप्त हुआ। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, भाजपा नेता डा. मुकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह, डा. केएन सिंह, योगेश सिंह, शतुन सिंह, अबू फखर, अधिवक्ता रणजीत सिंह, मोमिन अंसारी महासभा के जिला उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी रिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।