फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satyagraha for husband's body

सऊदी से शव मंगवाने के लिए सत्याग्रह

Wed, 21 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha for husband's body

आम आदमी पार्टी के आह्वान पर बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में सत्याग्रह

विज्ञापन
किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य एवं आप नेता ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि सऊदी अरब में मृत श्रमिक के संबंध में प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को दो बार मेल कर पूरे मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई।


सत्याग्रह के बीच में पहुंचे सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने सांसद सहित केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि नौ माह से श्रमिक रामधीन का सऊदी अरब से शव मंगाने के लिए पत्नी का बच्चों सहित धरना देना यह दर्शाता है कि जिले के जनप्रतिनिधि हृदयहीन हैं।

कार्यक्रम के दौरान ही श्रमिक  रामधीन की पत्नी शीला मूर्छित होकर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह होश में आई। उसी समय नायब तहसीलदार बिरनो नूपुर सिंह एवं सदर के नायब तहसीलदार सुशील कुमार दुबे पत्रक लेने पहुंचे। महिला एवं बच्चों की दशा देखकर नूपुर सिंह ने कहा कि वह पीडि़त परिवार को पारिवारिक लाभ योजना, गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड और मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष के लिए प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।

प्रधानमंत्री सहित गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रेल राज्यमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। मांग की गई कि पार्थिव शरीर आने पर यहां भी उसका अंत्य परीक्षण कराया जाए। इस मौके पर गुल्लू सिंह यादव, जगनारायण यादव, रुद्रेश कुमार निगम, नीरज सिंह, बृजेश सिंह काकन, प्रमोद यादव, मो. इम्तियाज, राजेश राजभर आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ओमकारनाथ मिश्र और संचालन जावेद अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed