फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satish and Saurabh selected for the hockey competition.

Ghazipur News: सतीश और सौरभ का हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित

Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Satish and Saurabh selected for the hockey competition.
हाकी ​खिलाड़ी सतीश और सौरभ को शुभकामना देते स्टेडियम के संस्थापक रामपुकार सिंह-स्रोत-पाठक
खानपुर। भुजहुआ स्थित शिवकाल भैरव स्टेडियम के दो हॉकी खिलाड़ियों सतीश राजभर और सौरभ यादव का सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सतीश वाराणसी मंडल और सौरभ आजमगढ़ मंडल की ओर से मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी 12 से 17 अक्टूबर तक इटावा में आयोजित प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में अपने-अपने मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन की खबर मिलते ही स्टेडियम और आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्टेडियम के संस्थापक रामपुकार सिंह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

कोच धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि नियमित अभ्यास और मेहनत के बल पर खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर कमलेश मिश्रा, मनोज सिंह, आशीष विश्वकर्मा और अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed